Thursday 13 June 2019

होन्ग कोंग एक अनूठा द्वीप : Hong kong ek anutha dwip

 दोस्तों स्वागत है आप सभी का मेरे इस पोस्ट पे , तो आज हम बात करेंगी चीन के होन्ग कोंग के बारे मैं , 
hong kong
Hong cong 



हांगकांग (Hong कोंग)एक छोटा सा द्वीप है जो  चीन के दक्षिण तट पर सिकियांग नदी के मुहाने पर स्थित है , जिसकी लंबाई 16 किमी और चौड़ाई लगभग 3 से 8 किमी है।हांगकांग का क्षेत्रफल लगभ 82 वर्ग किमी है पर यह द्वीप काउलून प्रायद्वीप (Kowloon Peninsula) और न्यू टेरिटॉरी (New Territories) से भी मिला हुआ है। यह ब्रिटिश उपनिवेश है। 1842 ई. में हांगकांग को अंग्रेजों ने अपने अधिकार में ले लिया , 1860 ई. में काउलून खरीदकर इसमें जोड़ दिया गया और 1898 ई. में न्यू टेरिटॉरीज़ 99 वर्ष के पट्टे पर मिला। हांगकांग की राजधानी विक्टोरिया है जो द्वीप के उत्तरी तट पर स्थित है।
https://edition.cnn.com/asia/live-news/hong-kong-protests-june-12-intl-hnk/index.html
Hong kong farmer 

हांगकांग की भूमि अधिकतर पहाड़ी छेत्रो में पडती   है। विक्टोरिया शिखर (1823 फुट) होंग कोंग की सबसे ऊँचा शिखर है। हांगकांग की लगभग 20 प्रतिशत भूमि में ही खेती होती है। काउलून कैंटन और मध्य चीन से रेलों द्वारा संबद्ध है और यहीं हांगकांग का हवाई अड्डा स्थित है। हांगकांग का बंदरगाह टेक्स फ्री  है। वस्तुओं पर कोई आयात या निर्यात टेक्स  नहीं लगता। यहाँ के अधिकांश निवासी चीनी हैं, बांकी कुछ  अंग्रेज, अमरीकन तथा भारतीय है। हांगकांग की आबादी लगभग  20 लाख से ऊपर है।

 जलवायु - यहाँ की जलवायु उपोष्ण कटिबंधीय है। जुलाई का औसत ताप 27.5 सें. और फरवरी का 15 सें. रहता है। वार्षिक वर्षा लगभग 85 इंच होती है। जाड़े का मानसून उत्तर पूर्व से और गर्मी का मानसून दक्षिण पश्चिम से आता है।


 शिक्षा -


 यहाँ शिक्षा नि:शुल्क और अनिवार्य नहीं है पर विद्यालयों का शुल्क बहुत कम  है। अत: अधिकांश छात्र  (लगभग 70 प्रतिशत तक) विद्यालयों में पढ़ते हैं। शिक्षा का माध्यम कैंटोनी भाषा है पर उच्चतर विद्यालयों में अंग्रेजी का ही बोलबाला है। यहाँ 1911 ई. में हांगकांग विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी जहाँ अनेक आवश्यक विषयों की शिक्षा दी जाती है।

उद्योग धंधे- यहँ अनेक पदार्थों का उत्पादन होता है, जैसे वस्त्र, रबर, के जूते और बूट, इनेमल सामान, प्लास्टिक, सीमेंट निर्माण जहाज निर्माण और जहाज मरम्मत। लोहे के कुछ सामान भी यहाँ बनते हैं। कृषि और मछली पकड़ना जीविका के अन्य साधन हैं। यहाँ अनेक खनिज पाए गए हैं पर उनका उपयोग अभी बहुत कम हो रहा है। व्यापार बहुत उन्नत है और अधिकांश लोगों को का जीवन  इसी से चलती है।

 अगली पोस्ट आप किस विषय पर पढ़ना चाहते है कमेंट कर के जरूर बताये 

Letest Updates

Jamun khane ke faide | जामुन खाने के फायदे , निरोग रहने के लिए जामुन का सेवन अवश्य करे

 दोस्तों स्वागत है आप सभी का मेरे इस पोस्ट पे , दोस्तों अभी के समय में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जिसे कोई बीमारी या रोग न हो कोई न कोई ...